Health

नौका आसन: एक आसान और लाभकारी योगासन!

नौका आसन: एक आसान और लाभकारी योगासन!

दोस्तों नमस्कार !RCM GURUKUL में आपका स्वागत हे I

नौका आसन: एक आसान और लाभकारी योगासन

परिचय (INTRODUCTION):

आपने शायद कभी नौका चलाने का आनंद लिया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नौका की तरह अपने शरीर को आकार देने से आपको कितने फायदे हो सकते हैं? नौका आसन एक ऐसा योगासन है, जिसमें आप अपने शरीर को नौका के समान बनाकर अपने पेट, कमर और पैरों को टोन कर सकते हैं।

इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको हम बात करेंगे कि नौका आसन एक आसान और लाभकारी योगासन हे । आप इस आसन को घर पर या किसी योगा क्लास में भी कर सकते हैं। आइए शुरू करते हैं।

योगासनों का महत्त्व (IMPORTANCE OF YOGASANA):

  • योगासन योग का एक महत्वपूर्ण अंग हैI
  • इसमें शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न प्रकार की एक्सरसाइज की जाती हैं।
  • योगासन हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ते हैं।
  • ये हमारे शरीर को लचीला और मजबूत बनाते हैं।
  • हमारा तनाव कम करते हैं और मन को शांत करने में सहायता करते हैं

ये हमारे लिए महत्वपूर्ण होते हे-

  • शारीरिक स्वास्थ्य: योगासनों के द्वारा हमारा शरीर लचीला और मजबूत बनता है। इनके करने से मांसपेशियां हड्डियाँ। और शरीर के जोड़ भी मजबूत बनती है। इससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और रोगों से हमारी रक्षा होती है।
  • मानसिक स्वास्थ्य: योगासन करने से हमारा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा बनता है। ये हमारे तनाव को कम करते है। हमारे मन को शांत करने में सहायता करते हैं । ये। हमारी एकाग्रता बढ़ाने और ध्यान केंद्रित करने में भी सहायता करते हैं।
  • आध्यात्मिक स्वास्थ्य: नियमित रूप से योगासन करने से हमारा आध्यात्मिक विकास भी होता है। इससे हमारा मन शांत होता है और आत्म जागरूकता बढ़ती हेI

योगासन करने के नियम (RULES FOR YOGASANA):

  • योगासन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में करने चाहिए।
  • यदि शाम को करना चाहते हैं तो खाना खाने के 4 घंटे बाद ही करें।
  • योगासन करते समय पानी ना पिए।
  • योगासन धीरे धीरे सावधानी से करें।
  • अपने शरीर की क्षमता का ध्यान रखें।
  • सास नाक से लें और मुँह से छोड़ें।
  • योगासन करने का स्थान शांत और हवादार होना चाहिए।
  • योगासन के बाद शव आसन अवश्य करें।

नौका आसन  क्या हे (DEFINATION OF NAUKASAN):

नौका आसन एक ऐसा योगासन है, जिसमें आप अपने शरीर से नौका जेसी आकृति बनानी हैं। इस आसन से आपका पाचन तंत्र, रक्त संचार, मधुमेह, वजन, तनाव, मांसपेशियों और जोड़ों की सेहत बेहतर होती है। इस आसन को करना भी बहुत आसान है, बस आपको पीठ के बल लेटकर अपने हाथों और पैरों को उठाकर एक नौका की आकृति बनानी है।

नौकासन करने का तरीका – (How to do Naukasana ):

नौका आसन: एक आसान और लाभकारी योगासन
  • इस आसन को करने के लिए आप योगा मैट के उपर पीठ के बल लेट जाएं।
  • अपने दोनों हाथों को सामने करें और दोनों पैरों को एक साथ जोड़ लें।
  • अब एक लंबी गहरी साँस लें और साँस छोड़ते हुए अपने हाथों और पैरों को उठाएं।
  • अपने हाथों और पैरों को एक दूसरे के सामने रखें और अपनी आँखें, हाथों कि उंगलियाँ व पैरों कि उंगलियाँ एक सीध में होनी चाहिए।
  • अपने पेट की मासपेशियों को तनाव में रखें और धीरे धीरे साँस लें I
  • इस स्थिति में कम से कम 10 सेकंड तक रुकें और फिर धीरे-धीरे वापस शुरुआती स्थिति में लौट जाएं।
  • इस आसन को कम से कम 5 बार दोहराएं।

नौकासन करने के फायदे – (Benefits of Naukasana) :

नौका आसन: एक आसान और लाभकारी योगासन
  • नौकासन करने से हमारा पेट, कमर और पैरों का वजन कम होता हैI
  • इससे हमारा शरीर आकर्षक और फिट दिखता है।
  • नौकासन करने से हमारा पाचन तंत्र सुधरता हैI
  • इस आसन से हमारे पेट की आंतों, जिगर, अग्नाशय और पित्ताशय को अच्छी मालिश मिलती हैI
  • नौकासन करने से पेट की गैस, कब्ज, अम्लता, अपचन और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
  • नौकासन से कमर पर जमा चर्बी को खत्म करता हे I
  • इससे सुस्ती खत्म होती हे और आपको उर्जावान बनाता हे I
  • ब्लडसर्कुलेशन में सुधार करता हे और होर्मोन्स का बैलेंस बनाता हे I
  • यह आसन लीवर ,फेफड़े और Pancrease की कार्य क्षमता को बढाता हे I
  • नौकासन करने से तनाव कम होता हे I
  • नौकासन थाइरोइड की समस्या को ठीक करता हे I
  • इससे हमारी आँतों की कार्य क्षमता बढती हे I
  • नौकासन के जरिए आपके शरीर की अलाइनमेंट बेहतर हो जाती हे I
  • मधुमेह के रोगियों के लिए नौकासन काफी लाभदायक माना जाता हे
  • यह हमारे गुर्दों के स्वास्थ को सुधारता हे I

इस प्रकार नुकसान हमारे तन और मन के लिए बहुत लाभदायक होता हे I

सावधानियां:

नौका आसन: एक आसान और लाभकारी योगासन
  • HIGH BP, माइग्रेन और अस्थमा होने पर आप ये आसान ना करे।
  • हृदय रोग होने पर इस आसन को हमें नहीं करना चाहिए।
  • गर्भावस्था और मासिक धर्म के समय महिलाओं को ये आसन नहीं करना चाहिए।
  • हमें इस आसन को खाली पेट करना चाहिए।
  • नौकासन करने से पहले आपको वार्मअप करना चाहिए।
  • ये आसन करते समय अपनी सांसों को सामान्य रखें।
  • अपने शरीर की क्षमता का ध्यान रखें, ज्यादा ज़ोर न लगाएं।
  • नौकासन के बाद थोड़ी देर शव आसन अवश्य करें।

इन सावधानियों का पालन करके आप नौकासन के फायदों का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं

निष्कर्ष (CONCLUSION):

नौका आसन एक सरल और प्रभावी योगासन है जो हमें तनाव से छुटकारा दिलाता है और हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारता है। इस आसन को नियमित रूप से अपनाकर हम अपने जीवन में स्थिरता, संतुलन, और सकारात्मकता का अनुभव कर सकते हैं। साथ ही, यह हमें अपने शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है और हमें स्वस्थ रहने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। इसलिए, नौका आसन अपने आसानी से करने और उसके लाभों से हमें योग के महत्व को समझाता है और हमें एक स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

  • योग के लाभ जानने के लिए ये विडियो देखें
  • https://youtu.be/zA7camagW_Q
  • *यदि आप योग की प्रैक्टिकल नॉलेज प्राप्त करना चाहते हो सुबह 5-15 और सांय 5-30 पर FREE YOGA CLASS में आने के लिए इस FORM पर CLICK करें I
  • READ MORE –Yoga ke Labh:योग के लाभ

FAQ:

  1. क्या नौका आसन कमर दर्द को कम करता है?
    जी हां, नौका आसन कमर दर्द को कम करने में मदद करता है। इस आसन में पीठ की मांग तनाव से राहत प्राप्त करती है और मांसपेशियों को मजबूत बनाती है।
  2. नौका आसन कैसे किया जाता है?
    नौका आसन करने के लिए, सीधे बैठें और पांवों को सीधे रखें। अब हाथों को सीधा और पीठ को विस्तार में रखें। मुद्रा को बनाए रखते हुए सीधे और गहरी सांस लें।
  3. क्या नौका आसन पाचन को सुधारता है?
    हां, नौका आसन पाचन को सुधारने में मदद करता है। इस आसन से पेट की मांसपेशियों को तंदुरुस्त बनाए रखने के साथ-साथ पाचन प्रक्रिया भी मजबूत बन जाती है।
  4. क्या नौका आसन स्वास्थ्य को प्रभावित करता है?
    हां, नौका आसन स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। यह आसन शरीर की कमजोरियों को दूर करने में मदद करता है और सामान्य स्वास्थ्य को सुधारता है।
  5. क्या नौका आसन कोशिकाओं को आराम प्रदान करता है?
    हां, नौका आसन कोशिकाओं को आराम प्रदान करता है। इस आसन के द्वारा शरीर की कोशिकाएं सक्रिय होती हैं और उन्हें और ऊर्जावान बनाती हैं। यह आसन मानसिक तनाव को कम करने में भी सहायक होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. Iयह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. Health Gurukul इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Jitender Sharma

Retired Vice Principal Certified Yoga Teacher. M. D. (Acupressure ) Certified Nutrition Counsellor Specialist of Diabetes Reversal

Related Articles

Back to top button