Health

मंडूकासन कैसे करें और इससे अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं!

मंडूकासन कैसे करें और इससे अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं!

दोस्तों नमस्कार !RCM GURUKUL में स्वागत हे I

मंडूकासन कैसे करें

परिचय (INTRODUCTION):

आधुनिक जीवनशैली में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें योग हमारी सहायता कर सकता हे । योग के अनेक आसन हैं जो हमें इस मार्ग पर आगे बढ़ने में सहायक होते हैंI उनमें से एक आसन है मंडूक आसन। इस ब्लॉग पोस्ट में, हम जानेंगे कि मंडूकासन कैसे करें और इससे अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं!

योगासनों का महत्त्व (IMPORTANCE OF YOGASANA):

  • योगासन योग का एक महत्वपूर्ण अंग हैI
  • इसमें शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न प्रकार की एक्सरसाइज की जाती हैं।
  • योगासन हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ते हैं।
  • ये हमारे शरीर को लचीला और मजबूत बनाते हैं।
  • हमारा तनाव कम करते हैं और मन को शांत करने में सहायता करते हैं

ये हमारे लिए महत्वपूर्ण होते हे-

  • शारीरिक स्वास्थ्य: योगासनों के द्वारा हमारा शरीर लचीला और मजबूत बनता है। इनके करने से मांसपेशियां हड्डियाँ। और शरीर के जोड़ भी मजबूत बनती है। इससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और रोगों से हमारी रक्षा होती है।
  • मानसिक स्वास्थ्य: योगासन करने से हमारा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा बनता है। ये हमारे तनाव को कम करते है। हमारे मन को शांत करने में सहायता करते हैं । ये। हमारी एकाग्रता बढ़ाने और ध्यान केंद्रित करने में भी सहायता करते हैं।
  • आध्यात्मिक स्वास्थ्य: नियमित रूप से योगासन करने से हमारा आध्यात्मिक विकास भी होता है। इससे हमारा मन शांत होता है और आत्म जागरूकता बढ़ती हेI

योगासन करने के नियम (RULES FOR YOGASANA):

  • योगासन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में करने चाहिए।
  • यदि शाम को करना चाहते हैं तो खाना खाने के 4 घंटे बाद ही करें।
  • योगासन करते समय पानी ना पिए।
  • योगासन धीरे धीरे सावधानी से करें।
  • अपने शरीर की क्षमता का ध्यान रखें।
  • सास नाक से लें और मुँह से छोड़ें।
  • योगासन करने का स्थान शांत और हवादार होना चाहिए।
  • योगासन के बाद शव आसन अवश्य करें।

मंडूकासन क्या हे (DEFINATION OF MANDUKASAN):

  • मंडूकासन एक योगासन हे जिसमें हम वज्रासन में बैठते हें I
  • अपने दोनों हाथो की मुठ्ठिया बना कर नाभि पर रखते हें और आगे झुकते हें I
  • इस आसान का नाम संस्कृत के शब्द मंडूक से लिया गया हे जिसका अर्थ होता हे मेंढक I
  • इस आसन को करते समय मेंढक जेसी आकृति बनती हे I

मंडूकासन करने की विधि (HOW TO DO MANDUKASAN):

  • इस आसन को करने के लिए आप सबसे पहले फर्श पर एक योगा मैट के उपर दोनों पैरों को मोड़ के घुटने टेक के बैठ जाएं।
  • अपने दोनों हाथों को सामने करें और दोनों अंगूठों को हथेली पर रखें।
  • अब उंगलियों से अंगूठे को दबाकर दोनों हाथों की मुट्ठी बंद कर लें।
  • दोनों हाथों की मुट्ठी की उंगलियों को आपस में मिलाएं और उनको अपने पेट पर नाभि के ऊपर रखें।
  • अब अपने शरीर को आगे झुकाएं और अपने माथे को जमीन पर रखें।
  • इस स्थिति में कुछ सेकंड तक रुकें और अपनी सांसों को धीरे-धीरे चलाएं।
  • फिर अपने शरीर को धीरे-धीरे वापस उठाएं और पहले वाली स्थिति में लौट जाएं।
  • इस आसन को कम से कम 5-10 बार दोहराएं।
  • यदि आपकी कमर में दर्द हे तो आगे ना झुकें ,बेठे बेठे ही करें I

मंडूकासन करने के लाभ (BENEFITS OF MANDUKASAN):

मंडूकासन कैसे करें
  • पाचन क्रिया में सुधार: मंडूक आसन से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है ये पाचन प्रणाली को। सुधरता है और गैस एसिडिटी, अपचन से राहत दिलाता है।
  • मधुमेह नियंत्रण: इससे डायबिटीज़ को रिवर्स किया जा सकता है। ये पैनक्रियाज के डेड बीटा सेल्स को रिएक्टिवेट करता है। इस प्रकार ये इनसुलिन बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाता है।
  • वजन घटाने में सहायक: ये मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। जिससे हमारा एक्स्ट्रा फैट जलता है और हमारा वजन कम होता है।
  • पीठ दर्द से राहत: मंडूक आसन रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है। यह कमर दर्द से राहत दिलाने में सहायता करता है।
  • तनाव और चिंता कम करता है: मंडूक आसन तनाव, चिंता, अवसाद को कम करता है। यह हमारे मन को शांत करता है।यह Memory को अच्छा बनाता हे I
  • महिलाओं के लिए लाभ दायक : मंडूक आसन महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये है पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करता हैI यह प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है।
  • हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा : यह आसन हमारे हार्ट की हेल्थ को सुधरता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता हैI यह है हमारे हाई बीपी को कंट्रोल करने का काम भी करता है।
  • गुर्दे और जिगर के कार्य में सुधार : मंडूक आसन टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने में सहायता करता है। इस प्रकार वह गुर्दे और जिगर के कार्य में सुधार करता है।
  • जोड़ों को लचीला बनाता है: यह है हमारे जोड़ों को लचीला बनाता है। विशेष रूप से घुटने ,कुल्हे और टखने के जोड़ों को अच्छा बनाए रखता हे I
  • शरीर का संतुलन सुधारता है: मंडूक आसन हमारे शरीर के बैलेंस को सुधरता है। ये हैं बुजुर्गों के गिरने के जोखिम को कम करता है।

मंडूकासन करने में सावधानियां :

  • कमर या घुटने में यदि दर्द हे तो मंडूक आसन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें I
  • गर्भवती स्त्रियां मंडूकासन ना करे।
  • अपनी शरीर की क्षमता का ध्यान रखें। दर्द होने पर रुक जाएं।
  • जब आप आगे झुके तो सांस छोड़ते हुए जाए और वापस आए तो सांस भरते हुए आए।
  • कोई भी दिक्कत होने पर योग शिक्षक की सहायता लें।

निष्कर्ष (CONCLUSION):

  • मंडूक आसन का अभ्यास करने से हम न केवल अपने शारीरिक स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं, बल्कि अपने मानसिक स्वास्थ्य को भी सुधार सकते हैं।
  • इस आसन के नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक तनाव कम होता हैI
  • मन की शांति मिलती है, और ध्यान की अधिकता होती है।
  • इसे नियमित रूप से प्रैक्टिस करके हम अपने जीवन में स्थिरता और संतुलन का अनुभव कर सकते हैं।
  • इसलिए, अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने के लिए, मंडूक आसन को नियमित रूप से अपनाना चाहिए।
  • योग के लाभ जानने के लिए ये विडियो देखें
  • https://youtu.be/zA7camagW_Q
  • *यदि आप योग की प्रैक्टिकल नॉलेज प्राप्त करना चाहते हो सुबह 5-15 और सांय 5-30 पर FREE YOGA CLASS में आने के लिए इस FORM पर CLICK करें I
  • READ MORE –Yoga ke Labh:योग के लाभ

FAQ:

  1. पहला सवाल: मंडूक आसन क्या है और कैसे किया जाता है?
    उत्तर: मंडूक आसन एक योगासन है, जिसे पेट की जटिलताओं और तनाव को कम करने के लिए किया जाता है। यह बैठकर, नीचे झुके हुए सिर वाले आसान के रूप में किया जाता है।
  2. दूसरा सवाल: मंडूक आसन के क्या फायदे हैं?
    उत्तर: मंडूक आसन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी है। यह तनाव, अशांति और चिंता को कम करता है और संक्रमण से बचाव करता है। यह HIGHBP को कम करता हे I
  3. तीसरा सवाल: मंडूक आसन कोन कर सकता है?
    उत्तर: इसे सभी उम्र के लोग कर सकते हैं, लेकिन योगासन करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। गर्भवती महिलाएं और लोग जिन्हें कमर में दर्द है, इसको नहीं कर सकते।
  4. चौथा सवाल: मंडूक आसन को कितनी देर तक किया जा सकता है?
    उत्तर: मंडूक आसन को शुरुआत में 15 सेकंड से धीरे-धीरे बढ़ाकर 1-2 मिनट तक कर सकते हैं। धीरे-धीरे इसे करने से मन को शांति मिलती है और तनाव का संकट भी कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. Iयह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. Health Gurukul इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Jitender Sharma

Retired Vice Principal Certified Yoga Teacher. M. D. (Acupressure ) Certified Nutrition Counsellor Specialist of Diabetes Reversal

Related Articles

Back to top button