Health

कोलेस्ट्रॉल क्या है ?इसके कारण ,लक्षण और निवारण I

DEAR FRIENDS,RCM GURUKUL पर आपका स्वागत हे I आज हम देखेंगे कि कोलेस्ट्रॉल क्या हैऔर इसके कारण ,लक्षण और निवारण के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे I

कोलेस्ट्रॉल क्या है

कोलेस्ट्रॉल एक वसा है जो हमारे शरीर के सभी कोशिकाओं और शिराओं के लिए आवश्यक है। यह आपके शरीर के सभी कोशिकाओं की ऊर्जा, और रक्त शरीर के सभी अंगों तक पहुंचने के लिए आवश्यक है।

हाई कोलेस्ट्रॉल उन गंभीर समस्याओ में से एक है जो कई जानलेवा समस्याओ व रोगो को पैदा करने में एक अहम भूमिका निभाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल को लोग अकसर नजर अंदाज कर देते है जिस कारण है यह कई भयंकर बीमारियों का कारण बनती है। लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल के प्रति जागरूकता होना बहुत ज्यादा जरूरी  है। हाई कोलेस्ट्रॉल दुनिया में लाखो लोगों को हर वर्ष प्रभावित करता हैI 

 हर साल  केवल हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण ही 44 लाख अपनी जान  गवा बैठते है। दुनिया में हर 250 में से 1 व्यक्ति हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण मृत्यु को प्राप्त हो जाता है। अगर हम केवल भारत की बात करें तो केवल भारत  में ही हाई कोलेस्ट्रॉल के 1 करोड़ से अधिक मामले प्रतिवर्ष सामने आते है। पिछले कुछ वर्षो में 20 वर्ष से लेकर 35 वर्ष की आयु वाले व्यक्तियों में हाई कोलेस्ट्रॉल के मामले अधिक देखे गए है, जो की एक चिंता का विषय है।

हाई कोलेस्ट्रॉल कई गंभीर बीमारियों जैसे हार्ट ब्लॉकेज, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे कई जानलेवा बीमारियों की जड़ है। हमारे शरीर में लगभग 30 % कोलेस्ट्रॉल हम जो भोजन ग्रहण करते है उस से आता है और बाकी का कोलेस्ट्रॉल हमारा लीवर  बनाता है। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए अतिआवश्यक है, यह हमारे शरीर में जरूरी  पोषण तत्वों, स्वस्थ कोशिकाओं, विटामिन्स और होर्मोनेस को पैदा करता है। प्रचुर मात्रा में कोलेस्ट्रॉल हमारे स्वस्थ जीवन के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन जब हमारा लीवर  जरूरत से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल पैदा करने लगता है तो हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है, कोलेस्ट्रॉल की अत्यधिक मात्रा हमारे शरीर में कई गंभीर समस्याओं को उत्पन्न करता है। 

कोलेस्ट्रॉल के 2 प्रकार

  1. HDL- HDL को एक अच्छा कोलेस्ट्रॉल माना जाता है, यह रक्त धमनियों में से फालतू कोलेस्ट्रॉल को लीवर में लाता है और फिर यह हमारे शरीर से बहार निकल जाता है।
  2. LDL- LDL को आमतौर पर बुरा कोलेस्ट्रॉल कहते है, यह रक्त धमनियों में प्लेक को जमा कर देता है, जिस से धमनियों में रक्त का प्रवाह धीमा हो जाता है और धीरे-धीरे बंद हो जाता है, जिस कारण हार्ट अटैक, स्ट्रोक और सीने में दर्द जैसी गंभीर समस्याएं होती है।

      कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के क्या कारण है?

  1. आहार: अधिक मात्रा में तेल, मक्खन, और अन्य अत्यधिक वसा युक्त आहार का सेवन करना.
  2. व्यायाम की कमी: यदि आप नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते हैं.
  3. बढ़ा हुआ वजन : अत्यधिक वजन, डायबिटीज, और अन्य समस्याएं भी कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकती हैं.
  4. लम्बे समय से गुर्दे (किडनी) की बीमारी.
  5. धूम्रपान की आदत और शराब का सेवन .
  6. बढ़ती हुई उम्र और STRESS

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण:

1.छाती में दर्द: छाती में दर्द , हार्ट अटैक, हार्ट ब्लॉकेजI

2.श्वास की कठिनाई: श्वास लेने में कठिनाई हो सकती है, और यह एक चिन्ह हो सकता है कि हृदय को पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचा नहीं हो रहा है।

3.सिरदर्द: कई बार कोलेस्ट्रॉल की बढ़ती हुई स्तिति से सिरदर्द हो सकता है।

4.वजन में वृद्धि: कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने के कारण वजन में वृद्धि हो सकती है

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए कुछ घरेलू उपाय

  1. लहसुन (Garlic): लहसुन को दिन में एक कली से तीन कली तक खाना चाहिए, क्योंकि इसमें अल्युमिनियम और सेलेनियम होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
  2. मेथी दाना (Fenugreek Seeds): मेथी दाना को पानी में भिगोकर रखें और फिर उस पानी को पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
  3. तुलसी (Holy Basil): तुलसी के पत्ते भी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसे रोजाना खाना चाहिए या फिर तुलसी की चाय पी सकते हैं।
  4. मेथी के पत्ते (Fenugreek Leaves): मेथी के पत्तों को कच्चा खाना चाहिए या फिर इसका रस निकालकर पीना चाहिए।
  5. हरड़ (Terminalia chebula): हरड़ के पाउडर को रोजाना गर्म पानी के साथ लेने से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।
  6. अनार (Pomegranate): अनार का रस पीना भी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
  7. अदरक (Ginger): अदरक को रोजाना खाने में शामिल करें, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है।
  8. फलों और सब्जियों का सेवन: ताजगी से भरपूर फलों और सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें, जैसे कि सेब, केला, गाजर, टमाटर, आम, और अन्य।
  9. नींबू पानी (Lemon Water): रोजाना खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीना भी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है।
  10. नारियल तेल (Coconut Oil): नारियल तेल का उपयोग खाना बनाने में करें, क्योंकि इसमें सैटुरेटेड फैट की कमी होती है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकती है।

इन सभी घरेलु उपचारों के साथ यदि हम Excercise & yoga को अपने जीवन का हिस्सा बना लें तो हम कोलेस्ट्रोल की समस्याओं से बच सकते हें I

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की Health gurukul पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.I

Jitender Sharma

Retired Vice Principal Certified Yoga Teacher. M. D. (Acupressure ) Certified Nutrition Counsellor Specialist of Diabetes Reversal

Related Articles

Back to top button