Health

क्या योग से मधुमेह ठीक हो सकता हे ? Can yoga reverse Diabetes ?

क्या योग से मधुमेह ठीक हो सकता हे ?

Jitender Sharma Certified yoga teacher.MD (Acupressure)

( Contact for Diabetes Reversal)

क्या योग से मधुमेह ठीक हो सकता हे ?

दोस्तों ,RCM GURUKUL में आपका स्वागत हे I हमारा देश डायबिटीज़ की राजधानी बन चुका है। अब शहरों में ही नहीं बल्कि गांव में भी घर घर के में डायबिटीज़ के मरीज पाए जाते हैं। जब डायबिटीज़ का इलाज किया जाता है तो जो दवा दी जाती है वो सारी उम्र खानी होती है और उस दवा की POWER धीरे धीरे बढ़ती चली जाती है और आखिर में मरीज का इलाज INSULIN से किया जाने लगता है। क्या कोई ऐसा तरीका है कि हम इस मधुमेह के जाल से बाहर निकल सकें ?क्या योग से मधुमेह ठीक हो सकता हे तो इसका उत्तर है हाँ। यदि आप अपने लाइफ स्टाइल को चेंज कर लें । यदि आप अपने खाने पीने को चेंज कर ले।यदि आप योग और प्राणायाम को अपने जीवन का हिस्सा बना लें तो हम DIABETES को REVERSE कर सकते हें Iआज के इस लेख में हम देखेंगे कि योग ,प्राणायाम और LIFE STYLE को बदल कर DIABETES को किस प्रकार रिवर्स किया जा सकता हे I

मधुमेह क्या है?

पहले तो, हमें यह समझना जरूरी है कि मधुमेह क्या है। मधुमेह, जिसे हम आमतौर से डायबीटीज़ के नाम से जानते हैं, एक खतरनाक रोग है जिसमें शरीर का रक्त शर्करा स्तर सामान्य से ज्यादा हो जाता है। यह रोग आपके जीवन को प्रभावित कर सकता है, लेकिन हम इसे पलट सकते हैं।

मधुमेह के लक्षण

मधुमेह के लक्षणों को समझना महत्वपूर्ण है ताकि हम सही समय पर इसका सामना कर सकें।

  1. तेज भूख लगना : यदि आपको लगातार तेज भूख  महसूस हो रही है, तो यह मधुमेह का संकेत हो सकता है।इससे आपको बार बार खाने की इच्छा होती हे I
  2. तेज प्यास लगना :डायबिटीज में शरीर में पानी  की बहुत कमी हो जाती हे  इसलिए आपको हमेशा प्यास लगी रहती हे I
  3. बहुत ज्यादा पेशाब आना :इसमें खून में ज्यादा ग्लूकोस बना रहता हे जिसको मूत्र के द्वारा बाहर निकाला जाता हे इस लिए आपको बार बार पेशाब के लिए जाना पड़ता हे I विशेष रूप से रात को भी आपकी नींद कई बार डिस्टर्ब होती है।
  4. अनियमित थकान: हाई ब्लड शुगर के कारण शरीर में कम ऊर्जा की आपूर्ति होती है। इसलिए आप हमेशा थके थके रहते हैं और आपके अंदर काम करने की ऊर्जा नहीं रहती है।
  5. वजन में कमी: अचानक वजन में बड़ी कमी होना भी मधुमेह के कारण हो सकता हैI जब ब्लड शुगर हाई होता है तो ग्लूकोज का सही उपयोग नहीं किया जा सकता है और वजन कम होने लग जाता हे I
  6. चक्कर आना :खून में ज्यादा सुगर होने के कारण चक्कर आ सकते हें I
  7. आँखों की खराबी :हाई ब्लड सुगर के कारण आँखों में खराबी हो सकती हे और नजर धुंधली हो सकती हे I
  8. त्वचा का सूखापन: हाई ब्लड शुगर के कारण खून में पानी की कमी हो जाती है जिससे हमारी त्वचा सूखी हो जाती है और त्वचा संबंधी बहुत सी बीमारियों का सामना हमें करना पड़ सकता है।
  9. बार बार बीमार पड़ना :हाई ब्लड सुगर के कारण IMMUNITY POWER कमजोर हो जाती हे और हम बीमारियों का मुकाबला नहीं कर पाते I
  10. घाव का देर से ठीक होना : हाई ब्लड शुगर के कारण घाव बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और घाव  बहुत धीरे धीरे ठीक होते हैं।
  11. हाथ-पैरों में झुनझुनाहट या सुन्नपन होना भी हाई ब्लड सुगर की निशानी हो सकती हे I
  12. नपुंसकता या यौन क्षमता में कमी होना भी हाई ब्लड सुगर के कारण हो सकती हे I

मधुमेह के कारण

अब हम जानते हैं कि मधुमेह क्यों होता है।

  1. आनुवंशिक: यदि आपके परिवार में किसी को डायबीटीज़ है, तो आपकी संभावना भी बढ़ जाती है।
  2. अधिक वसा युक्त भोजन का सेवन करनाI Fast Food का ज्यादा सेवन भी मधुमेह का कारण बन सकता हे
  3. शारीरिक व्यायाम की कमी और SEDENTARY लाइफ स्टाइल भी मधुमेह का मुख्य कारण हे I
  4. अत्यधिक तनाव या चिंता हमारे  जीवन का हिस्सा बनता जा रहा हे और यह मधुमेह का बड़ा कारण हे I
  5. अन्य बीमारियों जैसे कि थायराइड, उच्च रक्तचाप, आदि का होनाI
  6. गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण भी मधुमेह हो जाता हे I

मधुमेह को पलटने के उपाय

मधुमेह को रोकने या उलटने के लिए योग और प्राणायाम कारगर साबित हो सकते हैं। योग और प्राणायाम से शरीर की अंतरिक क्रियाओं को संतुलित किया जा सकता है, BLOOD SUGAR का स्तर नियंत्रित किया जा सकता है, और शरीर को शांति और स्वास्थ्य प्रदान किया जा सकता है।

मधुमेह के लिए कुछ योगासन और प्राणायाम

1 .कपालभाती प्राणायाम:

कपाल भाति प्राणायाम में आप तेजी से नाक से सांस को बाहर फेंकते हैं, और फिर स्वाभाविक रूप से सांस को अंदर लेते हैं। इससे आपके शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं, और यह आपके अंतरिक अंगों को स्वच्छ और सक्रिय बनाता है।

कपाल भाति प्राणायाम करने के कई फायदे हैं:

1. इससे आपकी पाचन क्रिया में सुधार होता है, और आपको गैस, कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

2. इससे आपका BLOOD SUGAR का स्तर नियंत्रित रहता है, और आपको मधुमेह से बचाता है।

3. इससे आपका ब्लड प्रेशर  कम होता है, और आपको हृदय रोगों से बचाता है।

4.इससे आपका मस्तिष्क स्वच्छ और तेज होता है, और आपको तनाव, चिंता, अवसाद जैसी मानसिक समस्याओं से राहत मिलती है।

5. इससे आपका वजन कम होता है, और आपका शरीर आकर्षक और चुस्त बनता है।

कपाल भाति प्राणायाम करने का सही तरीका यह है:

1 .आपको एक शांत और हवादार जगह पर बैठना चाहिए, और अपनी रीढ़ को सीधा रखना चाहिए। आप पद्मासन, सुखासन, वज्रासन या कुर्सी पर बैठ सकते हैं।

2. आपको अपनी आँखें बंद करनी चाहिए, और अपने मन को शांत करना चाहिए।

3.साँस को नाक से बाहर छोडिये तो आपका पेट अपने आप अंदर जायेगा ,सामान्य रूप से साँस लीजिये I

4.इस प्रक्रिया को आपको लगातार और लयबद्ध रूप से करते रहना चाहिए। एक सेकंड में एक बार करना हे I 5-5-5 मिनट करना हे बीच में सूक्ष्म व्यायाम करने हें I

NOTE यदि आप कपालभाती प्राणायाम के बारे में PRACTICAL KNOLEDGE प्राप्त करना कहते हें तो हमारी FREE YOGA CLASS ज्वाइन करें I FORMनीचे दिया गया हे I

कपाल भाति प्राणायाम करने से पहले और करने के बाद कुछ सावधानियां रखनी चाहिए, जैसे कि:

1.आपको इसे खाली पेट ही करना चाहिए, और खाना खाने के बाद कम से कम 4 घंटे का अंतर रखना चाहिए।

2. आपको इसे धूल, धुआं, दुर्गन्ध, बंद और गर्म वातावरण में नहीं करना चाहिए।

3.आपको इसे हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, गर्भावस्था, मासिक धर्म, बुखार, दस्त, अत्यधिक कमजोरी, या कब्ज की स्थिति में नहीं करना चाहिए।

4. आपको इसे अपने शरीर की क्षमता के अनुसार ही करना चाहिए, और अति नहीं करना चाहिए।

5.आपको इसे किसी योग शिक्षक की देखरेख में ही सीखना चाहिए, और गलत तरीके से नहीं करना चाहिएI

मधुमेह के लिए कुछ योगासन

1.मंडूकासन:

मंडूकासन एक योगासन हे जिसमें पेरो को मोड़ कर घुटनों पर बैठते हें और अपने हाथों की मुठ्ठियाँ बना कर नाभि पर रखते हें Iसाँस को बहार छोड़ते हुए आगे झुकते हें .  साँस लेते हुए वापिस आजाते हें I

मंडूकासन केसे करे :

1.आपको एक शांत और हवादार जगह पर बैठना चाहिए, और अपनी रीढ़ को सीधा रखना चाहिए। आप वज्रासन में बैठ सकते हैं, या अपने पैरों को मोड़ कर घुटनों पर बैठ सकते हैं।

2.आपको अपने दोनों हाथों को सामने करें और दोनों अंगूठों को हथेली पर रखें।

3.आपको उंगलिओं से अंगूठे को दबाकर दोनों हाथों की मुट्ठी बंद कर लें।

4.आपको दोनों हाथों की मुट्ठी की उँगलियों को आपस में मिलाएं और उनको अपने पेट पर नाभि के पास रखें।

5.आपको अपने पेट को अंदर की ओर संकुचित करते हुए, अपने हाथों की मुट्ठी को अपने पेट पर दबाना चाहिए।

6.आपको इस स्थिति में कुछ सेकंड तक रुकना चाहिए, और फिर अपने हाथों को धीरे-धीरे वापस लाना चाहिए।

7.आपको इस प्रक्रिया को लगातार और लयबद्ध रूप से करते रहना चाहिए। आप एक बार में 10 से 15 बार तक कर सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे बढ़ाएं।

मंडूकासन से पैंक्रियास के इनएक्टिव बीटा सेल एक्टिव हो जाते हें और insulin बनाना शुरू कर देते हें I

कुछ और आसन जेसे वक्रासन ,भुजंगासन और अर्धचक्रासन करना भी मधुमेह को रिवर्स करने में सहायता कर सकते हें i

मधुमेह को रिवर्स करने के लिए कुछ अन्य सावधानियां

1. हर रोज़ कम से कम 40 मिनट पैदल चलना चाहिए।

2. तले हुए,ओइली और फास्ट फूड भोजन से बचना चाहिए।

3. तनाव और चिंता से बचने के लिए मेडिटेशन करना चाहिए।

यदि हम योग और प्राणायाम को अपने जीवन का हिस्सा बना लेते हैं। यदि हम अपने लाइफ स्टाइल को बदल लेते हें Iअपने आप को चिंता रहित बनाने के लिए मैडिटेशन करते हें तो हम मधुमेह को रिवर्स कर सकते हें I

Diabetes Reversal में सहायक Gamma Oryzanol:

Gamma Oryzanol एक ऐसा Antioxidant Nutraceutical हे जो Diabetes Reversal और Immunity बढाने का काम करता हे I

योग के लाभ जानने के लिए ये विडियो देखें

https://youtu.be/zA7camagW_Q

*यदि आप योग की प्रैक्टिकल नॉलेज प्राप्त करना चाहते हो सुबह 5-15 और सांय 5-30 पर FREE YOGA CLASS में आने के लिए इस FORM पर CLICK करें I

READ MORE –Yoga ke Labh:योग के लाभ 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. Health Gurukul इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

FAQ:
  1. क्या योग मधुमेह को ठीक कर सकता है?
    योग मधुमेह के प्रबंधन में सहायक हो सकता है। योग व्यायाम, प्राणायाम और आहार पर ध्यान देता है।
  2. कौन से योगासन मधुमेह के इलाज में सहायक हो सकते हैं?
    योगासन जैसे वक्रासन, भुजंगासन, उत्तानासन, सेतुबंधासन और विपरीतकरणी आसन मधुमेह के इलाज में सहायक हो सकते हैं।
  3. क्या योग से रक्त शर्करा का स्तर कम हो सकता है?
    हाँ, योग करने से शरीर में स्थिर रक्त शर्करा की स्तर को कम कर सकता है। योग द्वारा तनाव और शरीर की रोगाणुशक्ति में सुधार होता है।
  4. क्या मधुमेह के लिए योग में ध्यान का महत्व है?
    हाँ, योग में ध्यान करने से मस्तिष्क की गतिविधि सामंजस्यपूर्वक होती है और इससे मधुमेह के नियंत्रण में मदद मिलती है। ध्यानयोग स्नायुजनन कार्य को उन्नत कर सकता है।
  5. क्या योग व्यायाम से मधुमेह के लक्षण बढ़ सकते हैं?
    नहीं, योग व्यायाम प्रदर्शन क्षमता और ब्रित्ति पर प्रभाव नहीं डालता है, इसलिए मधुमेह के लक्षण नहीं बढ़ते हैं। योग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करता

Jitender Sharma

Retired Vice Principal Certified Yoga Teacher. M. D. (Acupressure ) Certified Nutrition Counsellor Specialist of Diabetes Reversal

Related Articles

Back to top button