Health

बुढ़ापे को दूर रखने के 10 रामबाण उपाय

बुढ़ापे को दूर रखने के 10 रामबाण उपाय

बुढ़ापे को दूर रखने के 10 रामबाण उपाय: अपनाएं ये स्वास्थ्य नियम और रहें फिट और फाइन!

Table of Contents

दोस्तों नमस्कार ,RCM GURUKUL में आपका स्वागत हे Iआजकल की आधुनिक जीवन शेली के कारण हमारे उपर बढती उम्र का प्रभाव तेजी से पड़ रहा हे और हम कम उम्र में ही बूढ़े हो जाते हें Iक्या हम इन लक्षणों को कम कर सकते हैं? जी हाँ हम बढती उम्र पर ब्रेक लगा सकते हें Iइस लेख में हम जानेगें बुढ़ापे को दूर रखने के 10 रामबाण उपाय तथा फिट और फाइन रहने के लिए कुछ नियमों का पालन भी करेंगे I

बुढ़ापा एक अटल सत्य है, जिससे कोई भी बच नहीं सकता।उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारे शरीर में कई बदलाव आते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य और खुशहाली को प्रभावित करते हैं। कुछ आम लक्षण हैं:

  • बालों का सफेद होना या झड़ना.
  • त्वचा का झुर्रीदार, ढीला और बेजान होना.
  • आँखों की रोशनी कम होना या चश्मा लगना.
  • दांतों का कमजोर होना या गिरना.
  • हड्डियों का कमजोर होना या दर्द होना.
  • जोड़ों का अकड़ना या सूजना.
  • वजन बढ़ना या घटना.
  • रक्तचाप, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, दिल की बीमारियां, आदि का होना.
  • नींद न आना, थकान, अवसाद, चिंता, आदि का होना.
इन सब समस्याओं से बचने के लिए हमें अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने होंगे। इस पोस्ट में हम आपको 10  ऐसे स्वास्थ्य नियम बताएंगे, जो आपको बुढ़ापे से बचाने और आपको जवान रखने में मदद करेंगे।

बुढापा दूर भगाने के

1.नियमित व्यायाम (REGULAR EXCERCISES):

नियमित रूप से व्यायाम करें ये हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। व्यायाम करने से हमारा शरीर फिट और लचीला रहता है। हमारा ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। हमारी इम्युनिटी पावर बढ़ती है। हमारा वजन कंट्रोल में रहता हैI हमारा मन शांत रहता है। हमारे हॉर्मोन्स बैलेंस रहते हैं।व्यायाम के लिए आप अपनी पसंद का कोई भी खेल या कोई भी ऐक्टिविटी चुन सकते हैं, जैसे वाकिंग , रेस लगाना, साइकल चलाना, तैरना,योग करना, जिम में जाना आदि Iयोगासन और प्राणायाम हमें लम्बे समय तक जवान रखने में सहायक होते हें I यदि आप योग और प्राणायाम की प्रैक्टिकल नॉलेज प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी फ्री योगा क्लास को अटेंड कीजिए जिसकी डिटेल मैं यहाँ दे रहा हूँ।

बुढ़ापे को दूर रखने के 10 रामबाण उपाय

योग के लाभ जानने के लिए ये विडियो देखें

htFAQtps://youtu.be/zA7camagW_Q

*यदि आप योग की प्रैक्टिकल नॉलेज प्राप्त करना चाहते हो सुबह 5-15 और सांय 5-30 पर FREE YOGA CLASS में आने के लिए इस FORM पर CLICK करें I

READ MORE –Yoga ke Labh:योग के लाभ ;डायबिटीज को रिवर्स करने का रामबाण इलाज

2.संतुलित आहार (BALANCED DIET):

आहार हमारे स्वास्थ्य का आधार है। हम जो खाते हैं, वह हमारे शरीर और मन पर प्रभाव डालता है। इसलिए हमें संतुलित आहार लेना चाहिए, जिसमें सभी पोषक तत्व, जैसे कि प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, विटामिन, मिनरल, और फाइबर, शामिल हों।इसलिए  हमें अपने आहार में ताजा फल, सब्जियां, दाल, अंकुरित अनाज, दूध, दही, पनीर, अंडे, मछली, मुर्गी, आदि शामिल करना चाहिए। हमें तली हुई, मसालेदार, और प्रोसेस्ड चीजों से दूर रहना चाहिए। हमें अपने आहार में नमक, चीनी, और तेल का सेवन कम करना चाहिए।
बुढ़ापे को दूर रखने के 10 रामबाण उपाय

3.पर्याप्त मात्र में पानी पियें (DRINK ENOUGH WATER):

पानी हमारे शरीर का मुख्य तत्व है। ये हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और हमारे शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। पानी के कारण हमारा पाचन अच्छा होता हैं। हमारी त्वचा और बाल हेल्दी रहते हैं और हमारा मूड भी अच्छा रहता है। हमें दिन में कम से कम आठ से 10 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए। हमें खाना खाने एक घंटा बाद पानी पीना चाहिए। हमें फ्रीज का या बर्फ़ का ठंडा पानी कभी नहीं पीना चाहिए। हमें हमेशा सामान्य या गुनगुना पानी पीना चाहिए।

बुढ़ापे को दूर रखने के 10 रामबाण उपाय

4.नशे से दूर रहें (STAY AWAY FROM INTOXICATION):

लंबे समय तक जवान बने रहने के लिए और बुढ़ापे से बचने के लिए हमें हर प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए। नशा हमारे GOODतन और मन दोनों को कमजोर बना देता है। इससे हमारी इम्युनिटी कम हो जाती है। हमारे जोड़ों में दर्द होता हैI हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, हमारे बाल सफेद हो जाते हैं, हमारी त्वचा झुर्रियों से भर जाती है। हमारे दिमाग की क्षमता कम हो जाती है। इसलिए हमें हर प्रकार के नशे से जैसे स्मोकिंग , ड्रिंकिंग या ड्रग्स वगैराके से हमें हर हालत में बचना चाहिए।

बुढ़ापे को दूर रखने के 10 रामबाण उपाय

5 .सुबह की अच्छी आदतें (GOOD HABITS OF MORNING):

सुबह की अच्छी आदतें

सुबह की शुरुआत हमारे सारे दिन को प्रभावित करती है।अगर आप सुबह अच्छी चीजों को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो आपका दिन भी अच्छा और स्वस्थ गुजरेगा। इसके लिए, आपको कुछ आदतें बदलनी होंगी जेसे –

1. हमें सुबह जल्दी उठना चाहिये। सूर्योदय से पहले उठना हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।

2. सुबह का नाश्ता हमें कभी मिस नहीं करना चाहिए। नाश्ते में हमें पौष्टिक और फाइबर युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए।

3. सुबह का समय हमें मॉर्निंग वाक, योगा और एक्सरसाइज में लगाना चाहिए।

4. सुबह जल्दी उठने का एक फॉर्मूला है, आपको कुछ नहीं करना है, रात को जल्दी सो जाईये। सुबह आप अपने आप उठ जाएंगे।

5. सुबह सबसे पहले खाली पेट हमें दो गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए। ये पानी हमें नीचे बैठकर घूंट घूंट करके पीना चाहिए।

6 .खाने के समय के नियम (RULES OF EATING):

1. खाने को अच्छी तरह से चबाकर चबाकर खाएं।

2 . खाने के साथ पानी न पिएं। इससे आपका पाचन अच्छा रहेगा।

3 . खाने के समय टीवी, मोबाइल आदि से दूर रहें । खाना शांत चित्त होकर खायें ।

4. खाने के समय अपनी भूख का ध्यान रखें। जब आपको लगे कि आप का पेट भर गया है तो खाना रोक दें।

7.क्या खाएं ,क्या ना खाएं (WHAT TO EAT & WHAT NOT ):

हमारे भोजन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन, मिनरल, और अन्य आवश्यक तत्व शामिल होने चाहिए। आपको अनाज, दाल, सब्जियां, फल, दूध, दही, अंडा, मांस, और तेल आदि को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।आपको अपने भोजन में नमक, चीनी, तेल, मसाले, आदि का उपयोग कम से कम करना चाहिए, और इनकी जगह पर हरी धनिया, पुदीना, नींबू, अदरक, लहसुन, आदि का उपयोग करना चाहिए।

हमें फास्ट फूड का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए और हमें अपने भोजन में पीजा, बर्गर, फ़्रेंच फ्राई आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बहुत ज्यादा मसालेदार और तेल वाला भोजन भी हमें नहीं करना चाहिए।

8.तनाव से छुटकारा (RELIEVE STRESS):

तनाव से छुटकारा पाने के लाभ बहुत सारे हैं। तनाव से मुक्त होने से आपका दिमाग शांत और खुश रहता है, जिससे आपकी सोच, याददाश्त, और फैसला करने की क्षमता बढ़ती है। तनाव से मुक्त होने से आपका शरीर भी स्वस्थ और रोगमुक्त रहता है, जिससे आपको डायबिटीज, हाई बीपी, हृदय रोग, अस्थमा, उल्टी, दस्त, गैस, एसिडिटी, बालों का झड़ना, त्वचा की समस्याएं, आदि जैसी बीमारियों से बचने में मदद मिलती हैIइस प्रकार आप ज्यादा समय तक जवान बने रह सकते हें I

तनाव से छुटकारा पाने के लिए आपको कुछ आसान और प्रभावी उपायों को अपनाना चाहिए, जैसे कि योग, ध्यान, व्यायाम, सही नींद, सकारात्मक सोच, अपनी रुचियों का पालन, अपने आप को प्यार करना, अपनी समस्याओं को साझा करना, अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मेहनत करना, आदि। इन उपायों से आप अपने तनाव को कम कर सकते हैं और अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं।

9 .शरीर को रखें स्वस्थ (KEEP YOUR BODY HEALTHY):

लंबे समय तक जवान बने रहने के लिए और बुढ़ापे को दूर रखने के लिये हमें अपने शरीर का ध्यान रखना चाहिए। हमारा शरीर फिट रहें और लचीला रहे। हमें अपने आइस साइट को ठीक बनाकर रखना है। इसके लिए हमें अपने आँखों की उचित देखभाल करनी चाहिए। हमारे दांत और मसूड़े भी सवस्थ रहने चाहिए। इन सभी अंगों को स्वस्थ रख कर ही हम बुढ़ापे को दूर भगा सकते हैं।

10 .जीवन में खुशी बढाने की आदतें (HABBITS TO STAY HAPPY):

अपने आप को लंबे समय तक जवान रखने के लिए हमें अपने जीवन में कुछ खुशी बढ़ाने वाली और शांत रहने वाली आदतों को अपनाना बहुत जरूरी है। इसमें सबसे पहला नियम जो हमें अपनाना है वह हे आभार व्यक्त करना। छोटी छोटी बातों पर लोगों का धन्यवाद करनाI धन्यवाद करने से आप सम्मानित महसूस करेंगे और आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे । दूसरा नियम है जाने दो ,जो कुछ हो गया उसे भूल जाओ और अपने आप को तनाव में न लाओ , इससे भी हम अपने शरीर को लंबे समय तक जवान और ऊर्जावान बनाए रख सकते हैं। तीसरा नियम है जो जैसा है उसको ज्यों का त्यों स्वीकार कर लेंI इससे हम दिमागी रूप से खुश और शांत रह सकते हैं।

ये भी अवश्य पढ़ें -योग के चमत्कारी प्रभाव

निष्कर्ष( COCLUSION):

इस ब्लॉग पोस्ट में हमने आपको बुढ़ापे को दूर रखने के 10 रामबाण उपाय बताए हैं, जो आपको फिट और फाइन रखने में मदद करेंगे। ये उपाय हैं:

- व्यायाम करें
- आहार में पोषक तत्व शामिल करें
- पानी का सेवन करें
- नशे की आदतों को छोड़ें
- सोने और जागने का समय निर्धारित करें
- अपने दिन का शुरुआत करें इन स्वास्थ्यवर्धक चीजों से
- खाने के समय और बाद में ये बातें ध्यान रखें
- खाने में इन चीजों को अवश्य शामिल करें
- खाने में इन चीजों से बचें
- अपने शरीर को फिट और लचीला रखने के लिए ये खेल और गतिविधियां करें.

यदि आप इन उपायों को अपने जीवन में लागू करते हैं, तो आप अपने शरीर और मन को जवान और स्वस्थ रख सकते हैं। इससे आपको बुढ़ापे के दुष्प्रभावों से बचने में मदद मिलेगी, और आपका जीवन आनंदमय और सफल होगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. Health Gurukul इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करताI

FAQ:

  1. स्वास्थ्य के लिए बुढ़ापे में राहत कैसे प्राप्त करें?
    प्राथमिकता रखें, स्वस्थ आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि और ध्यान रखें, और बाल उगावट हेतु योग अभ्यास करें।
  2. वृद्धावस्था में जोड़ों की सुरक्षा के लिए क्या करें?
    सुनिश्चित करें कि घर में सुरक्षा की सुविधाएँ हों, नियमित वृद्धभक्ति करें, और नियमित यात्रा के लिए सहयोग की मदद लें।
  3. आपको दादी-नानी बनने का आनंद कैसे मिलेगा?
    ग्रामीण सेवाओं या शौचालय प्राथमिकताओं में सहयोग करें, बच्चों के साथ समय बिताएं, और अपना जीवनानुभव उनके साथ साझा करें।
  4. क्या समय-समय पर योग अभ्यास करना सही है?
    हां, योग आपको शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने में मदद करता है।
  5. क्या संतुलित आहार से स्वास्थ्य सुरक्षित रख सकते हैं?
    हां, आहार में मिश्रण और ताजगी के आदान-प्रदान से स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है, हमें पर्याप्त पोषण प्रदान करता है, और बुढ़ापे के लक्षणों को कम कर देता हे I

Jitender Sharma

Retired Vice Principal Certified Yoga Teacher. M. D. (Acupressure ) Certified Nutrition Counsellor Specialist of Diabetes Reversal

Related Articles

Back to top button