Health

मोदी जी की सेहत के 5 राज जो आपको देंगे जीवन भर की फिटनेस !

मोदी जी की सेहत के 5 राज जो आपको देंगे जीवन भर की फिटनेस !

By Jitender Sharma Certified yoga teacher.MD(Acupressure)

मोदी जी की सेहत  के 5 राज

दोस्तों नमस्कार ! RCM GURUKUL में आपका स्वागत हे I

आजकल, लोगों का ध्यान अपनी सेहत और फिटनेस पर बढ़ गया है। सेहत को लेकर जागरूकता बढ़ने के साथ ही, भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की खुद की फिटनेस पर भी बहुत महत्वपूर्ण दृष्टि है। उनकी सेहत की रखरखाव और फिटनेस के पीछे छुपे रहस्यों को जानकर, हम सभी अपने जीवन को स्वस्थ और प्रेरणादायक बना सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएँगे मोदी जी की सेहत के 5 राज जो आपको देंगे जीवन भर की फिटनेस !

परिचय :

एक छोटे से गांव से निकलकर मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने I पिछले 10 वर्षों से लगातार बिना छुट्टी लिए वो देश की सेवा कर रहे हैं। दोस्तों, आज हम उनके राजनीतिक जीवन के बारे में बात नहीं करने वाले। आज हम बात करने वाले हैं उनकी सेहत के बारे में। वो इतने व्यस्त कार्यक्रम के अंदर भी योग करने के लिए केसे समय निकालते हैं । इस में उम्र कैसे वो हमेशा निरोग और ऊर्जावान बने रहते हैं।आज हम जानेगे मोदी जी की सेहत के 5 राज जो आपको देंगे जीवन भर की फिटनेस!

मोदी जी की सेहत  के 5 राज

क्या आप सोच रहे है कि 18 घंटे काम करने के बाद भी मोदी जी कैसे योग के लिए समय निकालते है? कैसे मेडिटेशन करते हैं? और कैसे अपने आप को फिट रख रहे है? एक व्यक्ति 140 करोड़ लोगों की समस्याओं को सुलझाते हुए कैसे तनाव मुक्त रह सकता है। जबकि हम छोटी सी नौकरी में, छोटे से बिज़नेस में सारा दिन तनाव में रहते हैं I हमारी सोच यह हे कि मैं तो बहुत Busy हूँ। मेरे पास तो योग करने के लिए समय ही नहीं हे I में केसे व्यायाम करूँ ?

मैं आपसे एक प्रश्न पूछना चाहता हूँ।

क्या आप मोदी जी से ज्यादा Busy है?

क्या आपके पास मोदी जी से ज्यादा जिम्मेदारियां हैं?

निश्चित रूप से नहीं।

तो आप योग नहीं करने का केवल बहाना बना रहे हैं।

मोदी जी हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं:

मोदी जी 73 वर्ष की उम्र में प्रतिदिन 18 घंटे रोज़ काम करते हैं। उन्होंने पिछले 10 वर्षों में कोई छुट्टी नहीं ली। जब की आम तौर पर 60 वर्ष की उम्र में एक व्यक्ति रिटायर होना चाहता है, वो आराम करने की बात करता है। मोदी जी का इस प्रकार स्वस्थ और फिट रह कर देश के लिए काम करना हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मेरा अनुभव :

में एक योग शिक्षक हूँ और पिछले 18 वर्षों से लोगों को योग सिखाने की कोशिश कर रहा हूँ। जब कोई 50 साल का व्यक्ति मेरे पास किसी बिमारी के लिए आता है। मैं उसको योगासन और प्राणायाम करने के लिए कहता हूँ तो उसका उत्तर होता है कि मैं तो 50 वर्ष का हो गया, अब मैं कैसे प्राणायाम कर सकता हूँ? अब मैं कैसे योगासन कर सकता हूँ?

दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चाहे जहाँ भी रहे ,वो अपने देश में हो या बाहर सुबह उठते ही उनका पहला कार्य होता हे योग। आज के इस लेख में हम उनकी फिटनेस का राज़ जानगे । आज हम मोदी जी से फिट रहने के कुछ मंत्र सीखेंगे। जिससे हम भी लंबे समय तक स्वस्थ रह कर अपने जीवन का आनंद ले सकें ।

मोदी जी की सेहत के 5 राज:

1 . प्रातकाल जल्दी उठाना :

मोदी जी प्रतिदिन सुबह 4:00 बजे बिस्तर छोड़ देते हैं। सुबह जल्दी उठने से। वे ऊर्जावान। बनी रहती है और उनकी एकाग्रता में वृद्धि होती है। उन्हें अधिक काम करने के लिए समय मिलता है। उन्हें एक्सरसाइज करने के लिए भी पूरा समय मिल जाता है। मोदी जी की सेहत का पहला राज हे सुर्य उदय होने से पहले बिस्तर छोड़ देना Iवे केवल 5 घंटे सोते हें I

क्या आपके मन में भी विचार आ रहा है की मैं कल से जल्दी उठूंगा तो इसके लिए मैं आपको एक फॉर्मूला बता सकता हूँ। आप शाम का भोजन सूर्य अस्त होने से पहले ले लीजिये और रात को जल्दी सो जाईये।

2 .नियमित व्यायाम :

मोदी जी दिन की शुरुआत योग से करते हैं। वे नियमित रूप से पैदल चलते हें Iयोगासन और प्राणायाम करते हें Iयोगासन और प्राणायाम ना केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हें बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाते हें Iपैदल चलना भी हमारे शरीर की कार्य प्रणालियों को एक्टिव बनता हे I इससे हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढती हे और हम बिमारिओं से बचे रहते हें Iआपकी उम्र कितनी भी हो ,आप कोई भी बिज़नस करते हों ,आप कितने भी बीजी हों आप को व्यायाम के लिए समय निकलना ही चाहिए I

हमे मोदी जी से फिट रहने के इस मन्त्र को दिल में बसा लेना चाहिए कि सुबह जल्दी उठ कर वाकिंग करनी चाहिए और एक घंटा योग और प्राणायाम पर लगाना चाहिए Iआप सोच रहे हें कि आपको कोनसे योगासन और कोनसे प्राणायाम करने चाहियें ,तो चलिए पहले ये देखते हें की मोदी जी कोनसे योगासन और प्राणायाम करते हें I

मोदी जी के द्वारा किये जाने वाले योगासन और प्राणायाम :

मोदी जी अपने दिन की शुरुआत योग प्राणायाम से करते हैं। वे योग को फिटनेस और स्वास्थ्य का रहस्य मानते। प्रधानमंत्री मोदी जी विभिन्न प्रकार के योगासन करते हैं जैसे भुजंगासन, वज्रासन, ताड़ासन, वृक्षासन सर्वांगासन , धनुर्आसन, उस्ट्रासन शीर्षासन, त्रिकोनासन, अर्ध चक्रासन। अर्ध मत्स्येन्द्रासन। इन आसनों के साथ मोदी जी कपालभाती प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम और भस्त्रिका प्राणायाम भी प्रतिदिन करते हैं। योगासन और प्राणायाम करने से मोदी जी का शरीर फ्लेक्सिबल रहता है, वो बीमारियों से बचे रहते हैं और ऊर्जावान रहें कर वो हमारी देश की सेवा कर रहे है।

मोदी जी की सेहत  के 5 राज

प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पर भी कई बार योगासन के वीडियो और फोटो शेयर किए हैं। है। उनका उद्देश्य है कि लोगों को प्रेरणा मिले और वे भी योग और प्राणायाम को अपने जीवन का हिस्सा बना कर सवस्थ रह सकें।

मोदी जी की सेहत  के 5 राज

3 .ध्यान (Meditation ):

योगासन और प्राणायाम करने के बाद मोदी जी कुछ समय मेडिटेशन पर अवश्य लगाते हैं। वे ध्यान को अपनी फिटनेस और स्वास्थ का रहस्य मानते हें I ध्यान करने से मोदी जी को कई प्रकार के लाभ होते हें जेसे कि शारीरिक ,मानसिक और आध्यात्मिकIध्यान से उनका BP,तनाव और दर्द कम होता हे Iउनका प्रतिरक्षा तंत्र ,उर्जा स्तर और संवाद कोशल में सुधर होता हे I

मोदी जी की सेहत  के 5 राज

मैडिटेशन से उनका आत्म विश्वास बढ़ता हे I ध्यान लक्ष्यों को प्राप्त करने में ,निर्णय और कार्यों को सुगम बनाने में सहायता करता हे .15 मिनट का ध्यान आपके जीवन की भी दिशा और दशा बदल सकता हे I

3.संतुलित आहार :

मोदी जी पूर्ण रूप से शाकाहारी है। वो संतुलित आहार ग्रहण करते हैं।उनके नास्ते और खाने की डिटेल इसप्रकार हे –

नास्ते:

  1. अल्मंड्स (बादाम): मोदी जी का पसंदीदा नास्ता में अल्मंड्स शामिल होते हैं। बादाम में प्रोटीन, विटामिन E, और आपके शारीर के लिए फायदेमंद तत्व होते हैं।
  2. फ्रूट्स और सलाद: वे अपने नास्ते में फलों और सलाद को पसंद करते हैं, जिससे विटामिन और मिनरल्स का सेवन होता है और शारीरिक स्वास्थ्य को लाभ होता है।
  3. चाय या कॉफी: वे अक्सर चाय या कॉफी के साथ नास्ते करते हैं, जो उन्हें एक ताजगी का अहसास कराता है और मिन्ड को एकाग्र करने में मदद करता है।

खाना:

  1. सादा और स्वस्थ आहार: मोदी जी अपने भोजन में सादगी को पसंद करते हैं और स्वस्थ आहार पर ध्यान देते हैं।
  2. दाल और सब्जियां: उनका भोजन अक्सर दाल, सब्जियां, और रोटी से बना होता है, जो फाइबर और पोषण से भरपूर होता है।
  3. फल और दही: उनका भोजन में फल और दही का समावेश रहता है, जिससे विटामिन, मिनरल्स, और प्रोबायोटिक्स मिलते हैं।
  4. उपयुक्त पानी की मात्रा: मोदी जी अपने भोजन के साथ उपयुक्त पानी की मात्रा का ध्यान रखते हैं, जो उनके शारीर को ह्युड्रेटेड रखने में मदद करता है।

ये थे कुछ ऐसे आहार आदतें जो मोदी जी अपनाते हैं, जो उन्हें सेहतमंद रखने में मदद करती हैं। वे अपने आहार में सावधानी बरतते हैं ताकि उन्हें हमेशा ऊर्जा और स्वस्थ रहने का सामर्थ्य मिले।

मोदी जी की सेहत  के 5 राज

5 .प्रकृति से जुडाव :

मोदी जी को नेचर से बहुत लगाव हे Iउनको जब भी अवसर मिलता हे वो नेचर की गोद में पहुँच जाते हे I यह उनको उर्जावान बनता हे Iइससे सेहत अच्छी रहती हे Iमोदी जी अपने दिन की शुरुआत ही अपने गार्डन में योग करने से करते हें Iइसके साथ मोदी जी सदा सकारात्मक नजरिया रखते हें और समस्याओं को अवसर में बदलना उन्हें बखूबी आता हे I

निष्कर्ष (CONCLUSION):

इन 5 बातों का पालन करके मोदी जी सदा स्वस्थ और उर्जावान बने रहते हे Iवो ना थकते हें न रुकते हें ,लगातार देश की सेवा कर रहे हेंIसवाल ये हे की क्या हम इस राज का पालन करके अपने आप को स्वस्थ बना सकते हे ? तो उत्तर हे हाँ बसना सकते हें Iहमे इन बहानों को छोड़ना होगा कि में व्यस्त हूँ ,मेरा बिज़नस बड़ा हे ,मेरे पास टाइम नहीं हे I

दोस्तों हमे इस सच्चाई को मानना पड़ेगा की हमारे पास ना तो मोदी जी जितनी जिम्मेदारी हें और ना ही हम उन जितने बिजी हें Iहम केवल बहाने बना रहे हे I

क्या आप ये निर्णय ले रहे हो कि में भी रोजाना योग और प्राणायाम करूँगा I हररोज वाकिंग करूँगा I अपने आप को स्वस्थ और उर्जावान बनाऊंगा तो में आपकी सहायता कर सकता हूँ I सुबह और शाम में फ्री योग क्लास का आयोजन ज़ूम पर और HEALTH GURUKUL Youtube Channel पर करता हूँ Iआप इन योग क्लास में आकर योग सिख सकते हो I

  • योग के लाभ जानने के लिए ये विडियो देखें
  • *यदि आप योग की प्रैक्टिकल नॉलेज प्राप्त करना चाहते हो सुबह 5-15 और सांय 5-30 पर FREE YOGA CLASS में आने के लिए इस FORM पर CLICK करें I
  • READ MORE –Yoga ke Labh:योग के लाभ

FAQ:

  1. Question: मोदी जी की सेहत के राज क्या हैं? (What are the secrets to Modi ji’s good health?)
    Answer: मोदी जी की सेहत के राज में व्यायाम, योग, स्वस्थ आहार और नियमित नींद शामिल हैं। उनके जीवनशैली में स्वस्थ रहना केंद्रपूर्ण है।
  2. Question: कौनसा व्यायाम मोदी जी पसंद करते हैं? (Which exercise does Modi ji prefer?)
    Answer: मोदी जी व्यायाम के लिए पूरे दिल से भागना पसंद करते हैं। वह रोजाना सुबह चार मील तक दौड़ते हैं और योग आसन भी करते हैं।
  3. Question: मोदी जी का स्वस्थ आहार क्या है? (What is Modi ji’s healthy diet?)
    Answer: मोदी जी का स्वस्थ आहार में सब्जियां, फल, मेवे, फूल और नट्स शामिल हैं। उन्हें थोड़े-थोड़े खाने की आदत है और उनका यह मानना है कि मात्राएं नियमित होनी चाहिए।
  4. Question: मोदी जी की नियमित नींद की क्या है रात्रि कहानी? (What is Modi ji’s bedtime routine for regular sleep?)
    Answer: रात्रि के समय मोदी जी की आदत है देर रात तक काम नहीं करना। वह रात्रि में समय पर सोते हैं और सुबह-सुबह जल्दी उठते हैं।
  5. Question: मोदी जी के जीवनशैली से कैसे लाभ उठा सकते हैं? (How can one benefit from Modi ji’s lifestyle?)
    Answer: मोदी जी की जीवनशैली से लाभ उठाने के लिए हमें नियमित व्यायाम करना, स्वस्थ खानपान अपनाना, योग आसन करना और नियमित नींद लेना चाहिए। इससे हम भी जीवनभर स्वस्थ रह सकते

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. Health Gurukul इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Jitender Sharma

Retired Vice Principal Certified Yoga Teacher. M. D. (Acupressure ) Certified Nutrition Counsellor Specialist of Diabetes Reversal

Related Articles

Back to top button