Site icon RCM GURUKUL

पैदल चलने के 15 चमत्कारी फायदे !

पैदल चलने

जाने पैदल चलने के 15 फायदे !

BY-JITENDER SHARMA.CERTIFIED YOGA TEACHER.MD(ACUPRESSURE)

दोस्तों नमस्कार !RCM GURUKUL में आपका स्वागत हे !

आज की बात शुरू करने से पहले मैं आपसे कुछ प्रश्न पूछना चाहता हूँ! क्या आपकी इजाजत है?

आप एक दिन में कितने घंटे बैठकर गुजारते हैं?

क्या आप थका हुआ सुस्त और उदास महसूस करते हैं?

क्या आपकी कमर में है और जोड़ों में दर्द रहता है?

क्या आपको कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है?

क्या आपका बीपी, कलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर का लेवल बढ़ा रहता है?

यदि आप का उत्तर इन प्रश्नों में अधिकतर हाँ है तो आपका भविष्य हे —

मोटापा ,डायबिटीज ,ह्रदय रोग ,अवसाद और जल्दी मोत!

बचाव का तरीका :

क्या आप इन सभी समस्याओं से बच कर एक लंबा और खुशहाल जीवन जीना चाहते हैं?

इन सभी समस्याओं से बचाव का एकमात्र तरीका है शारीरिक गतिविधियों को बढ़ानाI प्रतिदिन एक घंटा अपने शरीर के ऊपर लगाना। जिसमे हम व्यायाम करेंगे। योग और प्राणायाम करेंगे। साइकिल चलाएगें । बचाव का एक और सबसे आसान और अच्छा तरीका है पैदल चलना। इसके लिए ना तो कोई उपकरण चाहिए और न ही पैसा खर्च होता है। आज हम पैदल चलने के फायदों के बारे में जानेगे।

क्या आप जानते हैं की प्रतिदिन पैदल चलने से आपकी सेहत को कितना फायदा होता है? पैदल चलना एक सरल लेकिन शक्तिशाली एक्सरसाइज है।इस एक्सरसाइज को हर उम्र का व्यक्ति कर सकता हे Iपैदल चलने की एक्सरसाइज आप मोर्निग वाक् या इवनिंग वाक् के रूप में कर सकते हें Iइसके लिए आपको केवल 30 मिनट की आवश्यकता होती हे I

पैदल चलने से ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी हम स्वस्थ रहते हैं।बीमारियाँ हमारे दूर रहती हें Iपैदल चलने से हमें लम्बा ,स्वस्थ और खुश हाल जीवन प्राप्त होता हे Iये हमें सिर से लेकर पांव तक स्वस्थ रख सकता हे Iआज हम बात करेंगे कि इसके पीछे क्या साइंस हे Iविभिन्न स्टडीज इसके बारे में क्या कहती हें?

आज हम ये भी देखेगें हम कितने कदम चलना चाहिए ?केसे चलना चाहिए ?चलते समय हार्ट रेट कितना होना चाहिए ?किस उम्र में कितना चलना हे Iकितनी स्पीड होनी चाहिए ?

आइये जानते हें पैदल चलने के अनेक फायदों के बारे में –

हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है:

वजन कम होता है:

हमारे देश में आधे से ज्यादा व्यक्ति मोटापे से पीड़ित हैं। जिसके कारण से उन्हें बहुत सी बीमारियों का सामना करना पड़ता है जिसमें मुख्य हाई बीपी, डायबिटीज़ और ह्रदय की बीमारियां। अपने वजन को घटाने के लिए सभी पूरी कोशिश करते हैं। वे जिम में जाते हैऔर खाने पर नियंत्रण करते हैं। वजन कम करने का एक आसान और असरदार उपाय है पैदल चलना I यदि एक व्यक्ति एक घंटा पैदल चलता है तो लगभग 200 से 300 कैलोरी बर्न होती है। कैलोरी का बर्न होना उसकी स्पीड पर निर्भर करता है। यदि एक व्यक्ति रोजाना 6000 से 10,000 कदम चलता है तो वो एक महीने में दो से तीन किलो वजन कम कर सकता है।

मूड में सुधार होता है:

जोड़ों और हड्डियों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है:

पाचन सुधरता हे :

स्वसन तन्त्र मजबूत होता हे :

पैदल चलना एक एरोबिक एक्सरसाइज है। इससे हमारे खून में ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। पैदल चलने के दौरान लंबी सांसें लेने से फेफड़े मजबूत होते हैं। फेफड़ों से जुड़ी जितनी बीमारिया है, उनके लक्षण ठीक होते हैं। जो लगातार पैदल चलते हैं मौसम के बदलने पर उनके ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

डायबिटीज से छुटकारा :

वाकिंग से हमारे खून का ब्लड शुगर लेबल नियंत्रण में रहता है। दौड़ने की तुलना में पैदल चलना ज्यादा जल्दी शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। डॉक्टर्स डायबिटीज़ के मरीजों को मोर्निंग वाक् की सलाह देते हैं। यदि प्री डायबिटिक व्यक्ति लगातार मॉर्निंग वॉक करना शुरू कर देते हैं तो उनमें डाइअबीटीज़ होने की संभावना समाप्त हो जाती है।

स्वस्थ व् सक्रिय दिमाग :

पैदल चलने से हमारे ब्रेन को ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है। ब्रेन अच्छी प्रकार से एक्टिव हो जाता है। नर्व सेल्स की ग्रोथ होती है। इससे यादास्त अच्छी होती हे और सीखने की पॉवर बढती हे I चलनी सी बुढ़ापे में होने वाली बीमारियां जैसे पार्किन्सन, डिमेंशिया और अल्जाइमर से बचाव हो जाता है।

अनिद्रा से छटकारा :

पैदल चलने से अनिद्रा से छुटकारा मिलता है। इससे मेलाटोनिन हार्मोन ज्यादा मात्रा में बनने लग जाता है, जिससे अच्छी नींद आती है। महिलाओं में ये समस्या ज्यादा होती है इसलिए उन्ह वॉकिंग को अपने जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए।

AlsoRead:योग निद्रा के फायदे

कैंसर से बचाव :

वैज्ञानिक शोधों के अनुसार रोजान वाकिंग करने से जानलेवा बिमारी कैंसर का रिस्क भी कम हो जाता है।महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और कोलन कैंसर की सम्भावना ज्यादा होती हे Iयदि वो नियमित रूप से वाकिंग करती हें तो कैंसर से बच सकती हें I

Also read:योग का चमत्कार

IMMUNITY बढती हे :

पैदल चलने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हम बीमारियों से बचे रहते हैं। कोरोना के दौरान भी उन लोगों का कुछ नहीं बिगड़ा, जिनकी इम्युनिटी पावर अच्छी थी।

लम्बी उम्र मिलती हे :

पैदल चलने से हमारे शरीर के प्रत्येक अंग को ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है। हमारी सारी प्रणालियाँ अच्छी प्रकार से काम करती है। सारे अंग लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं। इस प्रकार हम नियमित रूप से पैदल चल कर लंबी स्वस्थ जिंदगी जी सकते हैं।

उर्जावान बनते हें :

पैदल चलने से हमारी ऊर्जा कम नहीं होती, बल्कि हम ऊर्जावान बनते हैं। हमारी कार्य क्षमता बढ़ती है। आलस्य दूर भागता है। ऊर्जावान बने रहने के लिए हमें प्रतिदिन कम से कम 10,000 कदम चलना चाहिए।

दर्द से छुटकारा :

पैदल चलना पेन किलर के रूप में काम करता है। इससे बहुत से दर्द से हमें छुटकारा मिल जाता है।

विटामिन D की प्राप्ति:

सुबह धूप के अंदर पैदल चलने से हमें विटामिन डी की प्राप्ति होती है। अच्छी बात ये है कि इसके लिए हमें कुछ भी खर्च नहीं करना पड़ता। शशी विटामिन डी हमारी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में सहायता करता है।

विशेष टिप्स :

निष्कर्ष (CONCLUSION):

इस ब्लॉग पोस्ट के जरिए हमने देखा कि पैदल चलने की आदत को कैसे अपनाकर हम अपने जीवन को लंबा और खुशहाल बना सकते हैं। यह न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य और ताजगी को भी बढ़ावा देता है। पैदल चलने से हमारा संचार भी बेहतर होता है और हम अपने आस-पास के परिवेश को अधिक समझने में सक्षम होते हैं। इसलिए, इसे अपनी दैनिक जीवनशैली में शामिल करने से हम न केवल अपनी उम्र को बढ़ा सकते हैं, बल्कि खुशहाल और सकारात्मक जीवन की दिशा में भी कदम बढ़ा सकते हैं।

FAQ:

Question 1: पैदल चलने से आपको लंबी उम्र कैसे मिलती है?
Answer 1: पैदल चलने से हृदय की सेहत सुधरती है, रक्त चाप कम होता हैIओस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है जिससे आपकी उम्र बढ़ती है।

Question 2: पैदल चलना खुशहाल जीवन में कैसे मदद करता है?
Answer 2: पैदल चलना शारीरिक क्षमता को बढ़ाता हैI मोटापा कम करता है, तनाव को कम करता है ध्यान को बढ़ाता है जिससे आपका जीवन खुशहाल होता है।

Question 3: क्या पैदल चलने से मन शांत हो सकता है?
Answer 3: पैदल चलने से शरीर में एंडोर्फिन उत्पन्न होता है जो मन में खुशी का एहसास कराता है।

यह तनाव को कम करने के साथ मन को शांति भी देता है और आपका दिन खुशहाल बनाता है।

Question 4: क्या पैदल चलना लम्बी उम्र का कारण हे ?
Answer 4: हाँ पैदल चलने से हमारी उम्र बढती हे I

Question 5: पैदल चलने के और कौन-कौन से फायदे हैं?
Answer 5: पैदल चलने से वजन घटता है, ह्रदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है, मजबूत शरीर बनता हैI

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. Iयह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं हैIअधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. Health Gurukul इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Exit mobile version